मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 20 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब तक कुल 85 हजार पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं और आने वाले समय में 20 हजार नए पदों पर और भर्तियां की जाएंगी। हालांकि, इन भर्तियों की समय-सीमा, पदों के प्रकार और चयन प्रक्रिया को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शिक्षा के स्तर और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि वर्ष 2003 में स्कूल शिक्षा विभाग का बजट मात्र 400 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना और वहां उपलब्ध सुविधाओं में तेजी से वृद्धि करना है।

Related Articles

Back to top button