राज्य

हरियाणा के कई जिलों में बारिश के आसार, हिसार में ठंड से दो लोगों की मौत

हिसार.

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। छह जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसे मौसम विभाग ने आगामी वर्षा के संकेत के रूप में देखा है। जिन जिलों में रात की ठंड में नरमी आई है, वहां छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार यह स्थिति तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बनी है, जिसका असर 25 जनवरी के बाद तक रह सकता है।

वहीं, हिसार में सर्दी से दूसरी मौत दर्ज की गई। गांव लाडवा निवासी 72 वर्षीय महेंद्र का शव खेत में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ठंड बताया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान बादलों की मौजूदगी का संकेत है, दिन के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। जहां न्यूनतम पारा बढ़ा, वहां वर्षा होने की संभावना ज्यादा हिसार, रोहतक, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और अंबाला जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। यहां न्यूनतम तापमान में औसतन आठ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इन्हीं क्षेत्रों में पहले चरण में छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा के आसार बने हैं।

ठंड अभी कायम, सुबह-शाम सतर्कता बरतना जरूरी 
बादलों और बढ़े तापमान के बावजूद रात की ठंड जानलेवा बनी हुई है। खुले में रहने वाले बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लिए जोखिम बना है। प्रशासन ने अलसुबह और देर रात विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कृषि क्षेत्र के लिए भी विभाग ने फसलों पर स्प्रे नहीं करने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button